बोचहां उपचुनाव : मेरे साथ हुए अन्याय का ज़वाब देगी जनता, वीआईपी प्रत्याशी की होगी जीत : मुकेश सहनी

    बोचहां उपचुनाव :  मेरे साथ हुए अन्याय का ज़वाब देगी जनता, वीआईपी प्रत्याशी की होगी जीत : मुकेश सहनी

    मुजफ्फरपुर (MUZAFFARPUR): वीआईपी पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बोचहां विधानसभा उपचुनाव के पूर्व आज मुजफ्फरपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हजारों वोट से जीत का दावा किया. उन्होंने साफ कहा कि बोचहां में भाजपा लड़ाई में नहीं है, यहां हमारी लड़ाई केवल राजद के साथ है.  बोचहां में हर समाज के लोगों ने भाजपा को नकार दिया है. हमें और हमारी पार्टी की उम्मीदवार बहन गीता कुमारी को पिछड़ा, अतिपिछड़ा और निषाद के साथ सभी समाज के लोगों का समर्थन मिल रहा है.  

    चुनाव से पहले ही सहनी ने किया जीत का दावा

    सहनी ने कहा कि देखा जाय तो हमारी आधी जीत चुनाव से पहले ही हो चुकी है, क्योंकि एक गरीब के बेटे को हराने के लिए एनडीए ने 40 स्टार प्रचारक से लेकर राज्य व केंद्र के मंत्री तक को मैदान में उतारा है. वहीं, राजद में तेजस्वी यादव अपने पचासों विधायकों के साथ पदाधिकारियों को चुनाव मैदान में उतार रहे हैं. मुकेश सहनी ने दावा किया कि उन्हें एनडीए के कुछ नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है, क्योंकि वे जानते हैं कि भाजपा के नेताओं ने किस तरह हमें धोखा देने का काम किया है.

    सहनी ने भाजपा पर साधा निशाना

    मुकेश सहनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के आरोपों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे झूठ बोल रहे हैं और उन्होंने झूठ बोलकर ही दिल्ली के नेताओं को गुमराह किया है. अगर उनमें हिम्मत है तो पीठ पीछे आरोप लगाने के बदले सामने बैठ कर बात करें, वहीं दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.  सहनी ने कहा कि हमारी जगह मुख्यमंत्री जी के दिल में है. वे अंतिम समय में गठबंधन धर्म निभाने प्रचार के लिए आये थे, लेकिन उसकी शुरुआत भी उन्होने केवट महाराज की पूजा करने के बाद सभा में गए. यह उनका हमारे समाज के लिए निःस्वार्थ स्नेह है.

    ईवीएम की जगह बैलेट से चुनाव कराना चाहिए

    सहनी ने कहा कि जनता भाजपा उम्मीदवार के कार्यों से निराश है और जनता उनको नकार देगी. साथ ही तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि तेजस्वी यादव को अब पछतावा हो रहा है, जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने हमें बाहर किया था, तब उन्हें सोचना चाहिए था. ईवीएम के सवाल पर कहा कि जब ईवीएम पर इतने सवाल उठ रहे हैं, तो माननीय प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग को इसपर गंभीरता से विचार करना चाहिए और बैलेट से चुनाव करना चाहिए.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news