भागलपुर के नाथनगर में फिर मिले चार जिंदा बम, मची अफरा-तफरी

    भागलपुर  के नाथनगर में फिर मिले चार जिंदा बम,  मची अफरा-तफरी

    भागलपुर(BHAGALPUR) : भागलपुर में बम धमाका हुए करीब एक महीना होने को है. इससे लोग उबर नहीं पाए हैं. शुक्रवार को नाथनगर सीटीएस मैदान जहां की दरोगा व सिपाहियों की ट्रेनिंग होती है वहां के बाउंड्री के पीछे 4 जिंदा बम मिलने की बात सामने आ रही है.  इसको लेकर पुलिस प्रशासन कई जगहों पर बारूद व पटाखों के व्यवसायियों के गोदाम में छापेमारी भी की. भागलपुर में बम को लेकर इतनी बड़ी व छोटी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं. फिर भी भागलपुर में बम निरोधक दस्ता नहीं होना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है. वहीं सीटीएस ग्राउंड के पीछे 4 जिंदा बम मिलने के कारण पूरा इलाका दहशत में है. पूरा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है और बम की सूचना मिलने पर पुलिस जवान और स्थानीय थाना ,नगरथाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news