शर्मनाक : दुष्कर्म पीड़िता ने की न्याय की मांग तो दरोगा ने कर दी सेक्स की डिमांड, धराया

    गया (GAYA) : बिहार के एक दरोगा ने रेप की शिकार महिला को न्याय दिलाने के लिए पीड़ित महिला से भी सेक्स करने की मांग कर दी. दरअसल में रेप  पीड़ित महिला ने बलात्कारी को सजा दिलाने की मांग को लेकर थाने में अर्जी लगाई थी. लेकिन बलात्कार की पीड़ित महिला को क्या पता था कि न्याय दिलाने के लिए दारोगा की हवस को भी पूरा करना पड़ेगा. यह है बिहार के पुलिस का घिनौना चेहरा.

    यह है मामला

    यौन पीड़िता से सेक्स डिमांड करने के आरोप में गया के एक दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामला डेल्हा थाना क्षेत्र की है. एक यौन पीड़िता के संज्ञान पर थाना में 141/ 2021 की प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस कांड में पांच अभियुक्त हैं. डेल्हा थाना के सुधीर कुमार ने यौन पीड़िता से सेक्स की डिमांड की थी. पीड़िता ने इस संबंध में सेक्स की मांग करते कई ऑडियो और अश्लील वीडियो  कोर्ट में पेश किया है. वीडियो के आधार पर साक्षी मानते हुए न्यायिक दंडाधिकारी ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी दरोगा केस के अनुसंधानकर्ता थे. उन्होंने धमकी दे रखी थी कि सेक्स की डिमांड पूरी नहीं करने पर केस में उलट-पुलट कर देंगे. उन्होंने एक आरोपी को केस सत्यापित करते हुए केस से बरी कर दिया था. पीड़िता ने मामले को लेकर एसएसपी हरप्रीत कौर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी. एसएसपी हरप्रीत कौर ने महिला थाना अध्यक्षा रविरंजना कुमारी को केस जांच का आदेश दिया था. थाना अध्यक्षा रविरंजना ने आडियो और वीडियो क्लिप के जांच उपरांत सही पाया. इस आधार पर उन्होंने आरोपी दरोगा सुधीर कुमार को बीती रात हिरासत में लेकर मंगलवार को न्यायिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news