बिहार में कसता जा रहा है शराब माफियाओं पर शिकंजा, एक सप्ताह में 17 हजार छापा, 2 हजार गिरफ्तार 

    बिहार में कसता जा रहा है शराब माफियाओं पर शिकंजा, एक सप्ताह में 17 हजार छापा, 2 हजार गिरफ्तार 

    पटना(PATNA): मध-निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के उत्पाद आयुक्त डी कार्तिकेय धनजी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उत्पाद विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए 27 मार्च से 2 अप्रैल तक अवैध शराब के विरुद्ध कुल 17821 छापेमारी की गई. जिसमें 1572 उत्पाद अभियोग दर्ज किए गए और 1915 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है. इसके साथ ही 38740 लीटर देसी शराब एवं 4800 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया हैं. होम डिलीवरी में उत्पाद एवं पुलिस विभाग के द्वारा 129 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और शराब से जुड़े मामलों में 294 वाहन जब्त किया गया हैं.

    बड़ी संख्या में हो रहा है ट्रायल

    वहीं बताया गया कि 2 अप्रैल तक कुल 115728 ट्रायल शुरू हो चुका है. जिसमें 1939 ट्रायल पूर्ण हो चुके हैं. अभी तक 745 व्यक्ति को दोषमुक्त एवं 1194 व्यक्तियों को सजा दी गई है. 4 माह में कुल 103 ट्रायल हुई है जिसमें से 73 व्यक्ति को सजा दी गई है एवं 30 व्यक्ति दोषमुक्त हुए हैं. अधिकारियों ने आगे बताया कि स्निफर डॉग से छापेमारी की जाएगी. 50 डॉग सप्लाई करने का टेंडर दे दिया गया है जिसका टेंडर बंगाल विशाखापट्टनम की एजेंसी को दिया गया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news