विधायक की दबंगई : थानेदार की कुर्सी पर बैठ कर मांगी केस डायरी और अपना भी हिस्सा, देखिए वायरल वीडियो

    विधायक की दबंगई : थानेदार की कुर्सी पर बैठ कर मांगी केस डायरी और अपना भी हिस्सा, देखिए वायरल वीडियो

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बिहार की राजनीति किसी न किसी मुद्दे पर हमेशा गर्म ही रहती है. इस बार राजनीति में उबाल केवटी से बीजेपी विधायक मुरारी प्रसाद झा के एक वायरल होते वीडियो ने लाया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि बीजेपी विधायक मुरारी प्रसाद झा एक थाने में जाकर थानेदार की कुर्सी पर बैठे हुए हैं. और दबंगई दिखाते हुए स्टेशन डायरी मांग रहे हैं, जो नियमत: एसपी या डीजीपी ही मांग सकता है. इसके बाद विधायक जी थाने में स्टेशन मैनेजर ढूंढ रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी विधायक का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से ट्विट का नीतीश सरकार पर हमला किया है.

    तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर साधा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना

    इस पूरे मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्विट किया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह हस्तक्षेप पसंद है. भाजपा विधायक दबंगई से थानेदार की कुर्सी पर बैठकर मुख्यमंत्री के अधीन गृह विभाग के कारनामों, माफियाओं एवं अपराधियों से सांठ-गांठ का हिस्सा व हिसाब लेने के लिए केस डायरी की मांग करने लगे. बिहार में NDA सरकार नहीं सर्कस चल रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news