बिम्सटेक समिट में क्यों बोले पीएम मोदी-क्षेत्र के आर्थिक विकास और सुरक्षा पर एकजुट रहने की जरूरत

    बिम्सटेक समिट में क्यों बोले पीएम मोदी-क्षेत्र के आर्थिक विकास और सुरक्षा पर एकजुट रहने की जरूरत

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  बिम्सटेक शिखर सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया उन्होंने कहा कि यह संगठन क्षेत्रीय स्तर पर काफी महत्वपूर्ण है. सामरिक सुरक्षा जैसे मुद्दे पर हम सभी मजबूत ताकत के रूप में उभर सकते हैं. इसके अलावा क्षेत्रीय व्यापार को इस तरह से बढ़ाया जा सकता है ताकि हम सभी देश आर्थिक रूप से उभर सकते हैं.

    श्रीलंका की अध्यक्षता में बिमस्टेक शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ बंगाल की खाड़ी में आर्थिक सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया गया.एफटीए के कांसेप्ट को विस्तार देने की जरूरत है. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हम कोरोना के संकट से अभी पूरी तरह उबरे नहीं है. बिम्सटेक शिखर सम्मेलन कि यह पांचवी बैठक थी. इससे पहले 2018 में यह शिखर सम्मेलन हुआ था. भारत ने इस शिखर सम्मेलन में उग्रवाद की समस्या का भी सामूहिक रूप से प्रयास के माध्यम से निदान की बात कही. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की भी उन्होंने चर्चा की.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news