BREAKING : बंगाल विधानसभा में BJP और TMC विधायकों के बीच मार पीट, TMC विधायक घायल, पांच भाजपा विधायक सस्पेंड

    BREAKING :  बंगाल विधानसभा में BJP और TMC विधायकों के बीच मार पीट, TMC विधायक घायल, पांच भाजपा विधायक सस्पेंड

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  पश्चिम बंगाल में बीरभूम हिंसा मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि वहां एक और मामला सामने आया है. इस बार मारपीट का मामला सीधे विधानसभा से आया है. बंगाल विधानसभा में बीजेपी और टीएमसी के विधायकों के बीच मारपीट हुई है. ये मारपीट बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा और TMC विधायक असित मजूमदार के बीच हुई है. इस मार पीट में असित मजूमदार घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

    शुभेन्दु अधिकारी समेत पांच बीजेपी विधायक सस्पेन्ड

    वहीं जानकारी के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच बीजेपी विधायकों को विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया है. सस्पेंड होने वाले विधायकों में शुभेंदु अधिकारी, मनोज तिग्गा, नराहरी महतो, शंकर घोष, दीपक बरमन का नाम शामिल है. अगले आदेश तक के लिए ये सभी सस्पेंड रहेंगे.

    बता दें कि आज बंगाल विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन था. मारपीट के कथित आरोप के बाद बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर आकार आरोप लगाया कि वे बीरभूम हिंसा पर चर्चा चाहते थे, मगर, हंगामे के बाद कथित रूप से TMC विधायकों ने धक्का-मुक्की और मारपीट की.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news