दूसरी बार सीएम बनते ही योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा - अब 30 जून तक चलेगी मुफ्त राशन योजना

    दूसरी बार सीएम बनते ही योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा - अब 30 जून तक चलेगी मुफ्त राशन योजना

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पत्रकार सम्मेलन में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक के दौरान राज्य में मुफ्त राशन योजना को तीन महीने के लिए यानि 30 जून, 2022 तक बढ़ाने का निर्णय लिया. शुक्रवार को दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह उनका पहला फैसला है.

     15 करोड़ लोगों को होगा फायदा 

    उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कहा कि हमने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून करने का फैसला किया है. इससे राज्य के 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा. इस योजना में प्रति परिवार प्रति माह अतिरिक्त पांच किलोग्राम खाद्यान्न का प्रावधान है. इसे पहली बार केंद्र द्वारा 2020 में लागू किया गया था जब महामारी आई थी. शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए कैबिनेट का यह पहला फैसला है, जिसे पारदर्शी तरीके से लागू किया जाएगा.

    रिपोर्ट : अशु शुक्ला, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news