पटना में बेखौफ अपराधी, ईट पत्थर से कूचकर की युवक की हत्या

    पटना में बेखौफ अपराधी, ईट पत्थर से कूचकर की युवक की हत्या

    पटना (PATNA) - राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी बेखौफ हो कर हत्या, लूट जैसी घटना का अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के सावरचक हाता इलाके का है. जहां अपराधियों ने झाड़ियों में ईट पत्थर से कूच कर एक युवक की हत्या कर दी. वहीं हत्या की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लिया और पूरे मामले की छानबीन की. बता दें कि पुलिस ने मृतक की पहचान पैसे से बिजली मैकेनिक सावरचक हाता का रहने वाला विकास उर्फ मल्लू के रूप में किया है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.  परिजनों ने मृतक विकास के दोस्तों पर शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुट गई है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.



    Related News