GOOD NEWS : इन पदों पर निकली बम्पर भर्ती, 14 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

    GOOD NEWS :  इन पदों पर निकली बम्पर भर्ती, 14 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - झारखंड में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए यह सबसे अच्छा मौका है. झारखंड सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत राज्य के जिला और ब्लॉक स्तर पर बंपर वैकेंसी निकाली है. इस वैकेंसी के तहत आयुष मेडिकल ऑफिसर और डेंटल सर्जन समेत अन्य पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस वैकेंसी के लिए कुल 1148 पदों पर भर्तियां की जानी है. सभी भर्तियां contract पर की जाएंगी. इच्छुक और योग्य candidate राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) झारखंड की ऑफिशियल वेबसाइट jrhms.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी 2022 से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 मार्च 2022 है.

    भर्तियों का विवरण (Details of the vacancy )

    आयुष मेडिकल ऑफिसरः  323 पद

    ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजरः 21 पद

    ब्लॉक अकाउंट्स मैनेजरः 18 पद

    दंत चिकित्सकः 84 पद

    डेंटल हाइजीनिस्टः 66 पद

    दंत चिकित्सा सहायकः 160 पद

    ओटी तकनीशियनः 74 पद

    सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधकः 34 पद

    पैरामेडिकल वर्कर और अन्यः 361 पद

    योग्यता (Educational Qualification)

    इन पदों पर शैक्षणिक योग्यता पद के हिसाब से अलग-अलग हैं. डीटेल जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

    आयु सीमा (Age Limit)

    विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग हैं. इन सभी पदों पर आवेदन कर रहे candidate की उम्र 35 से 45 साल के बीच तय की गई है. उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा में झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है.

    परीक्षा के आधार पर चयन (Selection on the Basis of Examination)
    राज्य, जिला और प्रखंड स्तर पर होनेवाली इन सभी पदों पर नियुक्ति कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के आधार पर होगी. परीक्षा का आयोजन रांची में किया जाएगा. इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आंसर-की भी जारी किया जाएगा.  

     

     

     



    Related News