एयरइंडिया का प्लेन मुंबई से पहुंचा बुखारेस्ट, पोलैंड के रास्ते यूक्रेन से भारतीयों को निकाला जाएगा

    एयरइंडिया का प्लेन मुंबई से पहुंचा बुखारेस्ट, पोलैंड के रास्ते यूक्रेन से भारतीयों को निकाला जाएगा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत के कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं. ऐसे में युद्ध के तीसरे दिन भारतीय छात्रों की वतन वापसी की उम्मीद जागी है. भारत सरकार के आदेश के बाद एयरइंडिया का विमान मुंबई से रोमानिया के बुखारेस्ट पहुंच चुका है. इससे पहले यूक्रेन में भारतीय एम्बेसी ने एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में कहा गया है कि छात्र बिना अधिकारियों से बातचीत किए बगैर बॉर्डर की ओर ना बढ़ें. जहां हैं वहीं खाने-पीने की व्यवस्था कर रुके रहें. बिना समन्वय के कहीं भी निकलना परेशानी खड़ी कर सकता है.

    तीन टीमें की गई है गठित  

    भारत कि रेस्क्यू मिशन के बारे में बताते हुए पोलैंड में भारतीय राजदूत नगमा मल्लिक ने कहा कि अम्बेसी में तीन टीमों को गठित किया है. ये टीमें भारतीयों को पश्चिमी यूक्रेन से बाहर निकलने में सहायता करेंगी. सभी फंसे हुए भारतीयों को पोलैंड ले जाया जाएगा, वहां से भारत भेजने की व्यवस्था की जाएगी.

    बंकरों में छात्र रहने को मजबूर

    वहीं यूक्रेन से लगातार भारतीय छात्र वहां के हालात कि जानकारी दे रहे हैं. लोग वहां बंकरों और रेस्क्यू सेंटर्स में समय गुजारने पर मजबूर हैं. भारतीय छात्र कहीं भी चटाई बिछाकर सो रहे हैं तो उन्हें पेट भर खाना भी नहीं मिल पा रहा है. एयरपोर्ट तक छात्रों को किसी तरह बसों से पहुंचाया जा रहा है.   

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news