यूक्रेन में फसे बिहारवासियों को घर लाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत

    यूक्रेन में फसे बिहारवासियों को घर लाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत

    पटना(PATNA)- यूक्रेन में जारी वर्तमान संकट के मद्देनजर वहां फंसे बिहारवासियों को बिहार लाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. बिहार के स्थानिक आयुक्त को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से समन्वय कर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा है कि  केन्द्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष विमान भेजने का फैसला लिया है.इसके लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद.

    इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कल यूक्रेन से बिहारवासियों को लेकर दो विमानों के मुम्बई और दिल्ली में लैंड करने की सूचना मिली है. राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि वहां से बिहार आने वाले लोगों का सम्पूर्ण किराया राज्य सरकार देगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news