मुंगेर मंडल कारा में  छापेमारी,  रिपोर्ट में यह बात आयी सामने

     मुंगेर मंडल कारा में  छापेमारी,  रिपोर्ट में यह बात आयी सामने

    मुंगेर (MUNGER)- मुंगेर जिलाधिकारी नवीन कुमार एसपी जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह  मंडल कारा में छापेमारी की गयी. छापेमारी में शहर के विभिन्न थाना के थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल द्वारा जेल के विभिन्न कैदी वार्डो की जांच की गयी. वहीं दो घंटे तक चली छापेमारी में किसी प्रकार का कोई भी मादक पदार्थ  मोबाईल आदि की बरामदगी नहीं हुई. जेल के अंदर  बंद सभी कैदियों को सर्च किया गया, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली. जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि मंडल कारा के औचक निरीक्षण के दौरान  जेल में व्यवस्था के साथ -साथ सभी कैदी वार्डो की सघन तलाशी  की गयी.  इस सघन तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई है. उन्होंने कहा जेल के  अंदर सभी सीसीटीवी कैमरे भी चालू हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news