मुख्यमंत्री के खिलाफ़ प्रदर्शन करते तीन छात्र नेता धराए

    मुख्यमंत्री के खिलाफ़ प्रदर्शन करते तीन छात्र नेता धराए

    भागलपुर (BHAGALPUR) -  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाज सुधार अभियान के दौरान भागलपुर पहुंचने पर उनके खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 3 छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दरअसल छात्र संगठन आईसा के कार्यकर्ता तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की मांग को लेकर छात्र नेता सौरभ कुमार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करने के लिए तिलकामांझी चौक पहुंचे. इसी दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तिलकामांझी चौक पर तैनात सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस बल की सहायता से प्रदर्शन कर रहे तीनों छात्र को अपनी हिरासत में ले लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news