जियो समुद्र में बिछाएगा फ़ाइबर केबल, मालदीव को भारत और सिंगापुर से कनेक्ट करने का पूरा होगा लक्ष्य   

    जियो समुद्र में बिछाएगा फ़ाइबर केबल, मालदीव को भारत और सिंगापुर से कनेक्ट करने का पूरा होगा लक्ष्य   

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : रिलायंस जियो अब जमीन के बाद समुद्र में भी फाइबर केबल बिछाएगा. यह काम जियो की सब्सिडरी कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड करेगा, जो नेक्स्ड जनरेशन मल्टी-टेराबिट इंडिया-एशिया-एक्सप्रेस (आईएएक्स) अंडरसी केबल सिस्टम बिछाएगा. इसका मतलब है कि जियो समुद्र के अंदर अब केबल बिछाकर मालदीव के हुलहुमले को कनेक्ट करेगा. इसके साथ ही यह हाई स्पीड AIX सिस्टम हुलहुमाले को सीधे सिंगापुर और भारत से जोड़ेगा.  

    2023 के अंत तक शुरू होंगी सेवाएं  

    IAX प्रणाली पश्चिम में मुंबई से भारत, मलेशिया और थाईलैंड से होते हुए सीधे सिंगापुर से जुड़ती है. वहीं इंडियायूरोप-एक्सप्रेस (IEX) प्रणाली मुंबई को मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका और भूमध्य सागर को कनेक्ट करते हुए मिलान, इटली से जोड़ेगी. IAX के 2023 के अंत में सेवा के लिए तैयार होने की उम्मीद है, जबकि IEX 2024 के मध्य में सेवा के लिए तैयार हो जाएगा.

    प्रदान करेगा हाई स्पीड डाटा

    इस केबल सिस्टम की बात करें तो यह हाई स्पीड वाला सिस्टम 16,000 किलोमीटर से अधिक, 100Gb/s की गति पर 200Tb/s से अधिक क्षमता प्रदान करेगा. IEX और IAX दोनों ही इस दशक की सबसे महत्वपूर्ण विकासों में से एक होगा. इसके द्वारा दूरसंचार इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाते हुए भारत को यूरोप से दक्षिणपूर्व एशिया और अब मालदीव से जोड़ा जा रहा है.

    डाटा के हाई डिमांड को करेगा पूरा

    मालदीव के पहले अंतरराष्ट्रीय केबल के लॉन्च के मौके पर मालदीव के आर्थिक विकास मंत्री, उज़ फ़य्याज़ इस्माइल ने कहा कि यह हमारे कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने और सुरक्षित, सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने की दिशा में पहला कदम है. यह आर्थिक विकास के अलावा पूरे मालदीव में हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस के माध्यम से सामाजिक विकास को गति देगा, जिससे हमें वह समान विकास प्राप्त करने में मदद मिलेगी जो हम चाहते हैं.

    वहीं इस मौके पर रिलायंस जियो के अध्यक्ष मैथ्यू ओमन ने मालदीव सरकार और जियो के साथ काम करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज की ग्लोबल अर्थव्यवस्था बेहतर ब्रॉडबैंड के दम पर चलती है, जो लोगों, व्यवसायों, सामग्री और सेवाओं को जोड़ती है.  IAX न केवल मालदीव को दुनिया के कंटेंट हब से जोड़ेगा, बल्कि यह मालदीव सरकार द्वारा शुरू की जा रही कई नई पहलों से उपजी डेटा के हाई डिमांड को भी सपोर्ट करेगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news