शादी के रंग में पड़ा भंग : दूल्हे के घर पहुंची प्रेमिका, मुंह छुपाकर भागते नजर आए दूल्हे राजा

    शादी के रंग में पड़ा भंग :  दूल्हे के घर पहुंची प्रेमिका, मुंह छुपाकर भागते नजर आए दूल्हे राजा

    बगहा (BAGAHA) - इन दिनों शादी का शुभ मुहुर्त चल रहा है, जिसमें गांव से शहरों तक शादी की धूम देखी जा रही है. इस दौरान शादी को लेकर बिहार के बगहा से एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है. यहां शादी की रस्मों के बीच प्रेमिका मौके पर पहुंच गईं जिसके बाद बवाल मच गया और अपनी पुरानी प्रेमिका को देख दूल्हा मुंह छुपाकर भागता नजर आया.

    यह है पूरा मामला

    मामला भैरोगंज थाना क्षेत्र का है. एक घर में शादी समारोह को लेकर रस्में निभाई जा रही थीं. मांगलिक गीतों के बीच दूल्हे को हल्दी लगाया जा रहा था. तभी एक युवती शादी के घर में पहुंच गई और दूल्हे को अपना प्रेमी बताते हुए धोखा देने का आरोप लगाने लगी. युवती को देखते ही दूल्हा मुंह छुपाकर भागने लगा. जिसके बाद शादी के घर पर हड़कंप मच गया. लोग तरह-तरह की बातें करने लगे. वहीं दुल्हे ने युवती के आरोप पर चुप्पी साध ली. उसके बात काफी देर तक तमाशा होता रहा. शादी के घर में पहुंची युवती ने आरोप लगाया कि जिस युवक की शादी हो रही है, वह उसका प्रेमी है. उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया था. जब शादी के लिए दबाव बनाया तो वह उसे लेकर परदेस चला गया. कुछ दिनों पूर्व गांव लौटा और उसे छोड़कर फरार हो गया. इसलिए इस युवक को दूसरी लड़की से शादी हरगिज नहीं होने देंगे. युवती के आरोप के बाद दूल्हे के घरवालों ने भी चुप्पी साध ली. वहीं मौके पर गांववालों की भीड़ लग गई और काफी तमशा भी हुआ. इस मामले में युवती ने महिला थाना में आवेदन भी दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news