तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर का बड़ा बयान, कहा- देश के लिए नया संविधान लिखने की जरूरत


टीएनपी डेस्क(TNP DESK): तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव क्रांतिकारी सोच को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं. इसे लेकर बीते दिन उनका एक बड़ा बयान सामने आया है. इस बयान में उन्होंने कहा कि भारत में संविधान को फिर से लिखने की जरूरत है. इसके लिए वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करेंगे. इसके लिए वे मुंबई जा रहे हैं.
सीएम केसीआर करेंगे उद्धव ठाकरे से मुलाकात
सीएम केसीआर नें कहा कि देश में नेतृत्व परिवर्तन की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता है. इसके लिए देश में नई सोच और नया संविधान लाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे बाकी नेताओं से भी मिलेंगे और अपनी बात को रखेंगे. इसकी पहल वो पहले से ही शुरू कर चुके हैं. सीएम केसीआर ने अपनी इस क्रांतिकारी सोच में युवाओं को शामिल होने की बात कही. उन्होंने कहा कि इस देश के युवाओं को अपनी आवश्यकताओं के लिए ऊपर उठने और लड़ने की जरूरत है. यह भारत के लिए किसी भी प्रतिक्रिया का बिल्कुल सही समय है. अब क्रांति की आवश्यकता हो गई है. उन्होंने आगे कहा कि हम जल्द ही देश के लिए काम करेंगे और बहुत जल्द इसकी घोषणा करेंगे. बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव का केंद्र सरकार पर जमकर गुस्सा निकल रहा है. केंद्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम चुप नहीं रहेंगे और देश को इन नासमझ नेताओं और पार्टियों से मुक्त होना चाहिए.
4+