पैक्स अध्यक्ष पर किसानों ने लगाया घोटाले का आरोप, कहा किसान सूची में ऐसे लोगों का नाम जो किसान हैं ही नहीं 

    पैक्स अध्यक्ष पर किसानों ने लगाया घोटाले का आरोप, कहा किसान सूची में ऐसे लोगों का नाम जो किसान हैं ही नहीं 

    नालंदा(NALANDA)- सीएम के गृह जिले नालंदा के एकंगर सराय प्रखंड के केशोपुर पैक्स में बड़े पैमाने पर घोटाला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसकी जांच जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा शुरू कर दी गई है. 

    सूची में ऐसे लोगों का नाम जो किसान हैं ही नहीं 

    दरअसल केशोपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के ऊपर किसानों ने घोटाला किए जाने से संबंधित शिकायत सुबे के आलाधिकारियों से लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी से भी की है. शिकायत के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 1 वर्ष के दौरान केशोपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ पत्र लिखा जा रहा है. बावजूद इस पर कार्रवाई नहीं हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि धान खरीद के नाम पर पैक्स अध्यक्ष द्वारा घोटाला किया गया है. लोगों का कहना है कि अध्यक्ष ने  ऐसे व्यक्ति का नाम किसान की सूची कर दर्ज कर दिया है जो किसान है ही नहीं. इसकी सारी सूची विभाग को सौंप दी गई है. पैक्स के सदस्य भी अध्यक्ष के ऊपर गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं.  इधर किसानों का कहना है कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करेंगे. वहीं दूसरी तरफ जिला सहकारिता पदाधिकारी का कहना है कि केशोपुर पैक्स की जांच कर ली गई है, रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news