युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने एनएच 30 जाम किया                          

    युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने एनएच 30 जाम किया                          

    पटना (PATNA) - राजधानी पटना में एक युवक की दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र के सोनामा बाजार का है. जहां पर एक युवक की अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. मृत युवक का नाम विक्रम कुमार बताया जा रहा है. जो कि सोनामा बाजार के वीओ मोबाइल दुकान में स्टाफ के रूप में कार्यरत था. पीड़ित के परिजनों ने बताया कि दुकान में चोरी हुई थी. जिसके बाद पुलिस को कुछ लोगों का नाम बताया गया था, जिसके बाद पुलिस चार पांच लोगों को पकड़कर थाने ले गई थी. लेकिन उसे रात में ही दीदारगंज थानेदार के द्वारा मोटी रकम लेकर उन सभी को छोड़ दिया गया. जिसके बाद उन्हीं लोगों ने आकर युवक को गोली मारी और घटनास्थल से फरार हो गए.

    सड़क पर आवागमन ठप

    इस हत्या से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है. बता दें कि स्थानीय लोगों ने nh-30 शुकुलपुर के पास शव को रखकर nh30 के दोनों साइड जाम कर दिया है. जिसके वजह से गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो चुका है. सूचना मिलने का बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची. लेकिन लोगों ने पुलिस को वहां से खदेड़ दिया है. पुलिस के प्रति लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. इसलिए घटनास्थल पर अभी पुलिस फिलहाल अभी नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news