सीएम नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें

    सीएम नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें

    पटना ( PATNA)  :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं. उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है. उनकी कुर्बानी का ही परिणाम है कि आज हम सब आजाद हैं. हम सबको अपनी आजादी, एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण रखने का आज संकल्प लेना है. राज्य में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं शान्ति बनाये रखना है. शान्ति और सद्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सब पुनः स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को याद करते हैं, उन्हें शत्-शत् नमन करते हैं और यह प्रण करते हैं कि हर कीमत पर देश की आजादी, एकता एवं अखण्डता को बनाये रखेंगे। हम सब मिलकर राज्य एवं देश के गौरव को बढ़ायेंगे .


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news