टिकट बटवारे को लेकर मंथन जारी, रीता बहुगुणा ने कहा बेटे को टिकट मिले तो सांसदी छोड़ने को तैयार

    टिकट बटवारे को लेकर मंथन जारी, रीता बहुगुणा ने कहा बेटे को टिकट मिले तो सांसदी छोड़ने को तैयार

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी बेटे मयंक जोशी के लखनऊ कैंट से टिकट की खातिर इस्तीफा देने को तैयार हैं. रीता बहुगुणा ने कहा है कि अगर मौजूदा सांसद के बेटे को टिकट देने में दिक्कत है तो वो अपने पद से इस्तीफा दे सकती हैं.

    बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी बीजेपी की सांसद हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी को ज्वाइन किया था. रीता ने कहा है कि उनके बेटे ने लखनऊ कैंट से टिकट मांग है. उन्होंने कहा कि उनका बेटा पिछले 12 साल से बीजेपी में काम कर रहा है. ऐसे में उनके बेटे मंयक जोशी को टिकट मिलना चाहिए. रीता के अलावा बीजेपी में अपने बेटों के लिए टिकट मांगने की लिस्ट में बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी नाम शामिल है. इन सभी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने बेटों कि लिए टिकट की मांग की है.

    रीता जोशी ने कहा, अगर पार्टी ने नियम बनाया है कि एक परिवार से एक ही लोग को टिकट मिलेगा तो ऐसे में अगर मेरे बेटे को लखनऊ कैंट से टिकट मिलता है तो मैं सांसद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मई 2024 में भी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news