बिहार में शराबबंदी फिर नालंदा में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की कैसे हो गई मौत, जिम्मेदार कौन !

    बिहार में शराबबंदी फिर नालंदा में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की कैसे हो गई मौत,  जिम्मेदार कौन !

    नालंदा(NALANDA)- बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर सामने आई है. सोहसराय के छोटी पहाड़ी इलाके में पांच लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है. हालांकि फिलहाल मौत की वजह की पुष्टि नहीं की है. मृतकों के परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से मौत हुई है. जानकारी के अनुसार तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

    मामले की जांच कर रही पुलिस

    ये मामला सोहसराय थाना इलाके के छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ला का है. परिजनों के अनुसार शराब पीने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी और फिर देखते ही देखते मौत हो गई. मृतकों में 55 वर्षीय भागो मिस्त्री , 55 वर्षीय मन्ना मिस्त्री और 50 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ नागेश्वर है. जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है. थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद के बाद सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंच कर परिजनों से जानकारी ली. हालांकि अभी तक मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है. वहीं स्थानीय लोगों ने भी आस पास के इलाके में चुलाई शराब बनाने की बात बता रहे हैं. इसके साथ ही मानपुर थाना इलाके के हरगावा गांव में भी दो लोगों के शराब पीने से मौत की खबर बताई जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news