जनगणना मुद्दे पर नीतीश कुमार के साथ राजद - जगदानंद सिंह

    जनगणना मुद्दे पर नीतीश कुमार के साथ राजद - जगदानंद सिंह

    पटना(PATNA) : जनगणना मुद्दे पर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जनगणना पर नीतीश कुमार के साथ राजद पार्टी खड़ी रहेगी, लेकिन नीतीश के सहयोगी दल ही जनगणना पर अलग राय रख रहे हैं. जो मंत्री नीतीश कुमार की नीति का समर्थन नहीं करते हैं, उन्हें हटा देना चाहिए. बिहार के हित की बात जहां भी होगी, वहां मेरी पार्टी नीतीश के साथ खड़ी रहेगी. वहीं जगदानन्द सिंह ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर लगातार राजद जातीय आधार पर जनगणना करने की मांग करती आ रही है लेकिन केंद्र सरकार का इस पर ध्यान नहीं है. केंद्र ने जातीय जनगणना को लेकर अभी तक रुख स्पष्ट नहीं किया है. इस जातीय जनगणना से सभी जाति और धर्म के लोगों के आंकड़ें संग्रहित हो जाएंगे. आज धार्मिक आधार पर जनगणना होती है. देश में धार्मिक आधार पर योजनाएं नहीं बन सकती.

    जातीय जनगणना से नहीं बढ़ेगा जातिवाद

    आज जातीय आधार पर जनगणना की जरूरत है. जातीय जनगणना से कोई जातिवाद को बढ़ावा नही मिलेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि पशुओं की गणना,  गाड़ियों की गणना हो सकती है, तो फिर जाति की क्यों नहीं हो सकती. जो सबसे निचले तबके के लोग हैं, उन्हें मदद की जरूरत है. एक बार जनगणना हुई भी पर देश के सामने उसके आंकड़े को नहीं रखा गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news