नदी में बस गिरने से 3 यात्रियों की मौत 28 यात्री घायल, किसकी लापरवाही से हुआ हादसा,पढ़िए खबर

    नदी में बस गिरने से 3 यात्रियों की मौत 28 यात्री घायल, किसकी लापरवाही से हुआ हादसा,पढ़िए खबर

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): मध्यप्रदेश में सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक बस पुल के नीचे नदी में गिर गई. इसमें 3 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 28 यात्री घायल हो गए हैं. घटना अलीराजपुर की है जहां के जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर गुजरात सीमा से सटे चांदपुर कस्बे में यात्रियों से भरी यह निजी बस लखोदर नदी में गिर गई. इससे मौके पर ही तीन यात्रियों की मौत हो गई. यह बस गुजरात के छोटा उदयपुर से अलीराजपुर आ रही थी. मृतक की पहचान हो गई है. मरने वालों में कैलाश, उनकी पत्नी मीराबाई और एक साल का बच्चा शामिल है. इस हादसे में 28 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें अलीराजपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद चांदपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लोगों का मानना है कि ड्राइवर को नींद आ गई थी जिसके कारण यह हादसा हुआ.

    इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है. साथ ही घायलों के जल्द ही स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news