गरीब मरीजों को मयस्सर नहीं और यहां खाक हो रहीं लाखों की दवाएं

    गरीब मरीजों को मयस्सर नहीं और यहां खाक हो रहीं लाखों की दवाएं

    मोतिहारी (MOTIHARI) : पूर्वी चंपारण जिले के पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो जिला में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दवाओं को जलते देखा जा सकता है. धू-धू कर जल रहे सभी जीवन रक्षक दवाएं गरीब मरीजों के बीच मुफ्त में वितरित करने के लिए सीएचसी को दिए गए थे. लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को वितरित नहीं किया और उसे आग के हवाले कर दिया. इसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया है.

    लाखों रुपए की दवाएं एक्सपायर

    बताया जाता है कि बीती रात पताही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सटे अंधेरे में दवाओं को जलाया जा रहा था. इसकी भनक स्थानीय युवकों को लगी, तो युवकों ने गुपचुप तरीके से उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. आग के हवाले की गई लाखों रुपए की दवाएं एक्सपायर बताई जा रही हैं. बता दें कि कुछ माह पूर्व भी पताही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल के झाड़ी में गरीब मरीजों के बीच मुफ्त वितरित की जाने वाली लाखों रुपए की जीवन रक्षक दवाएं फेंकी हुई मिली थी. जिस मामले में जांच टीम भी बिठाई गई थी और जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट भी जिला मुख्यालय को सौंप दिया था. उस मामले में अभी कार्रवाई भी नहीं हो पाई थी और दवाओं को जलाने का एक नया मामला सीएचसी से सामने आ गया है. जिसका वीडियो जिला में तेजी से वायरल हो रहा है.

    इस मामले से डॉक्टर हैं अनभिज्ञ

    पताही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं को जलाये जाने से सिविल सर्जन डॉ. अंजनी कुमार अनभिज्ञ हैं. इस बारे में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि इस मामले की जानकारी ले रहे हैं. जानकारी मिलने पर जांच टीम का गठन किया जाएगा और जांच टीम के रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news