चॉपर क्रैश में जख्मी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, पीएम ने ट्वीट कर जताया शोक

    चॉपर क्रैश में जख्मी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, पीएम ने ट्वीट कर जताया शोक

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK) - भारतीय वायुसेना ने जानकारी दी है कि वायुसेना के चॉपर क्रैश में ज़ख्मी हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया है. बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल थे. इतने दिनों से वे वंटीलेशन पर थे. इस दुर्घटना में सिर्फ वरुण सिंह ही बचे थे. इसकी जानकारी वायुसेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई. ट्वीट के मुताबिक, कैप्टन वरुण सिंह ने 15 दिसंबर की सुबह आखिरी सांस ली. बता दें कि  8 दिसंबर, 2021 को हेलीकॉप्टर हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बुरी तरह घायल हो गए थे. भारतीय वायुसेना ने कहा कि वे उनके पूरे परिवार को सांत्वना देती है और उनके साथ खड़ी है.' 

    ट्वीट कर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके दुख पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि 'ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने देश की सेवा पूरे गर्व, साहस और प्रोफेशनलिज्म के साथ की. उनके गुजरने पर मुझे गहरा दुख है. देश के लिए उनकी अदम्य सेवा को कभी भुलाया नहीं जाएगा. उनके परिवार और मित्रगणों को सांत्वनाएं. ओम् शांति.'


    रिपोर्ट : समीक्षा सिंह, रांची डेस्क


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news