16 वर्षीय लड़की ने रेपिस्ट के मां को मारी गोली, पुलिस ने लड़की को लिया हिरासत में 

    16 वर्षीय लड़की ने रेपिस्ट के मां को मारी गोली, पुलिस ने लड़की को लिया हिरासत में 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): दिल्ली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक 16 वर्षीय लड़की ने एक महिला को गोली मार दी. इससे महिला बुरी तरह घायल है. बताया जा रहा है कि महिला उस युवक की मां है, जिस पर 2021 में लड़की ने रेप का आरोप लगाया था. 

    पुलिस ने दी जानकारी

    पुलिस ने बताया कि दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक 50 वर्षीय महिला को एक लड़की ने गोली मार दी. महिला के बेटे पर उस लड़की ने रेप का आरोप लगाया था. पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है. साथ ही घटना में इस्तमाल पिस्तौल को भी बरामद कर लिया गया है. 

    महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज

    घायल महिला की पहचान खुर्शीदा के रूप में हुई है. वह सुभाष मोहल्ले में ग्रॉसरी शॉप चलाती है. खुर्शीदा के बेटे पर उस लड़की से रेप करने का आरोप है. लड़का भी नाबालिग है. सीनियर पुलिस अधिकारियों की मानें तो महिला को घायल अवस्था में देखकर स्थानीय लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां शुरुआती इलाज के बाद महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news