भारतीय सेना के तीनों अंगों में रिक्त हैं 135850 पद, केंद्र सरकार ने संसद में दी जानकारी

    भारतीय सेना के तीनों अंगों में रिक्त हैं 135850 पद, केंद्र सरकार ने संसद में दी जानकारी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): दिल्ली  सेना के तीनों अंगों में 1,35,850 पद खाली हैं.भारतीय सेना में कुल 1,16,464 पद और भारतीय नौसेना में कुल 13,597 पद रिक्त हैं. भारतीय वायु सेना में कुल 5,789 रिक्तियां हैं. सरकार ने संसद को जानकारी दी है कि इन पदों को भरने के लिए सरकार ने कई उपाय किए हैं. इसमें चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक करियर अपनाने के लाभों के बारे में युवाओं में जागरुकता पैदा करने के लिए प्रचार अभियान भी शामिल हैं.

    भारतीय वायु सेना में कुल 5,789 रिक्तियां हैं

    केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद के निचले सदन को सशस्त्र बलों में 1,35,850 रिक्त पदों की जानकारी दी.केंद्र सरकार के एक बयान में कहा गया है कि सरकार ने सशस्त्र बलों में नौकरी को आकर्षक बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें सशस्त्र बलों में पदोन्नति की संभावनाओं में सुधार और रिक्तियों को भरना शामिल है.सरकार ने रिक्त पदों की श्रेणीवार सूची साझा करते हुए बताया कि भारतीय सेना में कुल 1,16,464 पद और भारतीय नौसेना में कुल 13,597 पद रिक्त हैं. भारतीय वायु सेना में कुल 5,789 रिक्तियां हैं.

    12,151 रिक्तियां नाविकों के लिए

    बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना में, अधिकारियों के लिए 7308 रिक्तियां हैं.सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) अधिकारियों के लिए 471 रिक्तियां और जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ/ओआर) के लिए 1,08,685 रिक्तियां हैं. भारतीय नौसेना में अधिकारियों के लिए मेडिकल और डेंटल छोड़कर 1446 पद रिक्त हैं, जबकि 12,151 रिक्तियां नाविकों के लिए हैं.भारतीय वायु सेना में अधिकारियों के लिए 572 पद रिक्त हैं जबकि एयरमैन के लिए 5217 रिक्तियां हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news