सीतामढ़ी(SITAMADHI): पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम की गाड़ी 112 का निर्माणाधीन एनएच 104 डुमरा पमरा पथ के बनचौरी के समीप दुर्घटना हो गया है. जिसमें गाड़ी में सवार चालक समेत तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. लड़कियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मियों की पहचान 112 के चालक सोनेलाल चौरसिया, सिपाही मुसाफिर कुमार व सिपाही पप्पू कुमार के रूप में की गई है. जख्मी चालक सोनेलाल चौरसिया ने बताया कि 112 गाड़ी डुमरा और पुनौरा थाना क्षेत्र में गति करती है. सुकरवार की देर रात प्रतिदिन की तरह गाड़ी लेकर बनचौरी के समीप गस्ती की जा रही थी की इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही ट्रक को साइड देने के दौरान गाड़ी निर्माणाधीन एनएच 104 पथ की सड़क की ओर ढुलकी और पलटी मार दी. ड्राइवर ने बताया कि पूरा हादसा डीपर लाईट न देने के कारण हुआ. फिलहाल तीनों पुलिसकर्मियों का इलाज सीतामढ़ी सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना पर नगर और पुनौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

