दुमका पेट्रोल कांड : आरोपी शाहरुख को जिंदा जलाने वाले को 11 लाख का इनाम, जानिए किसने की घोषणा

    दुमका पेट्रोल कांड : आरोपी शाहरुख को जिंदा जलाने वाले को 11 लाख का इनाम, जानिए किसने की घोषणा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड के दुमका पेट्रोल कांड को लेकर पूरे देश में गुस्सा है. लोग आरोपी शाहरुख को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं. वहीं, इस मामले में धर्म नगरी अयोध्या के प्रमुख सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी राजू दास ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने वीडियो जारी कर आरोपी शाहरुख पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाले को 11 लाख इनाम देने की घोषणा की है. वीडियो में राजू दास कहते हैं कि इनाम की राशि उनके पास आ गई है. उन्हें अब बस इंतजार है कि कौन इस इनामी धनराशि को लेने के लिए झारखंड की बेटी को इंसाफ दिलाता है.

    पुजारी राजू दास ने कहा कि आरोपी शाहरुख ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसके साथ निकाह करने की कोशिश की. पीड़िता ने मना किया तो आरोपी ने उसे जिंदा जला दिया. उन्होंने कहा कि पीड़िता आखिरी सांस तक कह रही थी कि जिस तरह से वह तड़प-तड़प कर मर रही है शाहरुख को भी ऐसे ही मौत मिलनी चाहिए.

    इसके अलावा पुजारी राजू दास ने कहा कि देश के सभी बेटियों को जागरूक होने की जरुरत है. बेटियों को लव जिहाद से बचने की जरुरत है. किसी से प्यार करने से पहले लड़कियां उसके घर परिवार और संस्कार के बारे में अच्छी तरह से जानकारी कर लें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news