सीतामढ़ी: सीएसपी संचालक को गोली मारकर दिनदहाड़े 10 लाख की लूट

    सीतामढ़ी: सीएसपी संचालक को गोली मारकर दिनदहाड़े 10 लाख की लूट

    सीतामढ़ी(SITMADHI): बेखौफ बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर ₹ 10 लाख रुपए लूट लिए. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत व्याप्त है. सीएसपी संचालक अपने घर से सेंटर के लिए जा रहे थे. इसी बीच परिहार थाना क्षेत्र के डेमुआ में अपाचे सवार हथियार से लैस बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी और 10 लाख कैश लूट लिए. घायल सीएसपी संचालक को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सीएसपी संचालक की स्थिति गंभीर है. सीएसपी संचालक की पहचान अरविंद यादव के रूप में हुई है. सीएसपी संचालक ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी फिर पैसे लूट लिए. अरविंद ने पास के एक घर में छुपने की कोशिश की लेकिन अपराधियों ने उन्हें घर के अंदर तक खदेड़ा. फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. 



    Related News