BIG BREAKING : वार्ड सदस्य के पति पर हमला, अपराधियों ने सीने में दागी गोली

    Bhagalpur, Bihar
    BIG BREAKING: Man shot in the chest, ward member's husband attacked, incident in Bhagalpur | BIG BREAKING : शख्स के सीने में दागी गोली, वार्ड सदस्य के पति पर हमला, भागलपुर में वारदात

    भागलपुर : वार्ड सदस्य के पति को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया. घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत के नशेपुर गांव की है. घायल की पहचान विजय यादव के तौर पर हुई है. बदमाशों ने उनके सीने में गोली मारी है. गंभीर अवस्था में लोगों की मदद से परिजनों ने इलाज के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

    बताया जा रहा है कि घायल विजय यादव अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए भागलपुर आए थे. वापस तिलकपुर पंचायत के अपने गांव लौटने के दौरान गांव के ही अपराधी अनीश मंडल ने उनकी बेटी के सामने ही सीने में गोली मार दी जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े.

    सूचना के बाद लोगों की भीड़ जुटी तो आरोपी मौके से फरार हो गया. मामले में विजय यादव की पत्नी देवी ने बताया कि बेटी को परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे थे इसी दौरान अनीश मंडल ने गोली चला दी. उन्होंने कहा कि चार साल पहले मामूली बात को लेकर उनके पति विजय यादव के साथ मारपीट की गई थी.

    इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी. जिसके बाद पंचायत स्तर पर सुलह हो गया था. लेकिन इसके बाद भी आरोपी कई वारदातों में शामिल रहा. बाद में पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया था.15 दिन पहले ही वह गांव में घूम रहा था. गोली मारने के बाद अपराधी बगीचे की ओर से मौके से फरार हो गया. इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news