मुख्यमंत्री सचिवालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम आयोजित

    मुख्यमंत्री सचिवालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम आयोजित

    रांची (RANCHI) : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने बुधवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में कार्यरत सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति को निष्पक्ष और निर्भीक मतदान करने का संदेश दिया. शपथ कार्यक्रम में संयुक्त सचिव राजीव रंजन, प्रधान आप्त सचिव रामदेव शर्मा, आप्त सचिव रमेश प्रसाद सहित सभी पदाधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे.



    Related News