जुर्म: गिरिडीह में युवक पर चली गोली, गंभीर
गिरिडीह के कुरैशी मुहल्ल्ला में बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग हुई. गोली की आवाज़ सुनते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी का मौहाल बन गया. जानकारी के अनुसार कारू नाम के युवक ने कुरैशी मुहल्ल्ला के रहने वाले बाबर नाम के युवक पर गोली चलाई. सूचना पर सदर एसडीपीओ अनिल सिंह और मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम समेत कई पुलिस जवान घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. हालांकि फायरिंग किस कारण की गई, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है. किसी आपसी रंजिश के कारण फायरिंग होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
- January 19, 2026
- Updated 1:56 pm
गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह के कुरैशी मुहल्ल्ला में बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग हुई. गोली की आवाज़ सुनते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी का मौहाल बन गया. जानकारी के अनुसार कारू नाम के युवक ने कुरैशी मुहल्ल्ला के रहने वाले बाबर नाम के युवक पर गोली चलाई. सूचना पर सदर एसडीपीओ अनिल सिंह और मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम समेत कई पुलिस जवान घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. हालांकि फायरिंग किस कारण की गई, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है. किसी आपसी रंजिश के कारण फायरिंग होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.