लोहरदगा में निकाला गया भारत जोड़ो यात्रा, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव हुए शामिल

    लोहरदगा में निकाला गया भारत जोड़ो यात्रा, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव हुए शामिल

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा में झारखंड सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव शामिल हुए. इस मौके पर इन्होंने कहा कि राज्य निरंतर विकास कर रहा है. लेकिन केंद्र से जो राज्य को सहयोग मिलना चाहिए. वह सहयोग और राशि अब तक नहीं मिल पाई है. जिसकी वजह से राज्य का विकास बाधित हो रहा है. साथ ही इन्होंने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा देश हित और समाज हित में है और यह संदेश लगातार जनमानस तक पहुंच रहा है.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news