काम की बात: अब तक आधार कार्ड में अपडेट नहीं किया ईमेल, तो आज ही करें वरना रुक सकता है ये काम


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आधार कार्ड आज केवल एक पहचान पत्र नहीं बल्कि आपकी जरुरत का और जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. जिसके बिना आप ना तो बैंकिंग से संबंधित कोई काम कर सकते है और ना ही सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते है.आज आधार कार्ड हर जगह काम आता है चाहे आपको स्कूल में एडमिशन कराना हो, कॉलेज में एडमिशन कराना हो नौकरी नौकरी पेशा करना. हर जगह आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है.जिसे सरकार की ओर से हर 10 साल में अपडेट करने को कहा जाता है ताकि आपके किसी भी काम में कोई रुकावट ना आए.वैसे तो आधार कार्ड में ईमेल आईडी को जोड़ना जरूरी नहीं है लेकिन कई ऐसे मौके आते है जब ईमेल आईडी को आधार कार्ड में शामिल नहीं करने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
ईमेल आईडी आधार कार्ड से जोड़ना जरूरी क्यों है
ऐसे में चलिए अब आपको बता देते है कि अगर आपके आधार कार्ड से आपका ईमेल आईडी जुड़ा ना हो तो आपको कौन-कौन सी परेशानियाँ हो सकती है और अगर आप इसको अपने आधार कार्ड में ऐड करा देते है आपको कौन-कौन सी सुविधा मिलती है तो आपको बता दें कि ईमेल आईडी आधार कार्ड से जुड़ा होने का फायदा आप तब पाते हैं जब आपके मोबाइल नेटवर्क में दिक्कत होती है या ओटीपी समय पर नहीं आती है.आपको बता दे की ईमेल आईडी आधार से संबंधित कई जानकारी के लिए एक वैकल्पिक माध्यम का काम करती है.जहां यदि आपका फोन स्विच ऑफ हो जाता है तो ईमेल बैकअप के तौर पर काम करता है.
ऑनलाइन केवल अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है आप
ऐसे में चलिए आपको बता देते हैं कि ईमेल आईडी को आधार कार्ड से कैसे जोड़ा जा सकता है. अगर आप सोचते है कि आधार कार्ड से ईमेल आईडी को ऑनलाइन जोड़ा जा सकता है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. अब तक इसकी प्रक्रिया को ऑफलाइन रखा गया है.हालांकी आप केवल अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं ऐसे में चलिए आपको बता देते हैं सही तरीका क्या है.
इस तरह आधार कार्ड से जुड़ जाएगा ईमेल आईडी
इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.वही इसके बाद My Aadhaar सेक्शन में जाकर Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना है.वही इसके बाद अपना शहर या नजदीकी Aadhaar Seva Kendra सिलेक्ट करना है.इसके बाद मोबाइल नंबर डालकर OTP से वेरिफाई करें.इसके बाद अपने सहुलियत के हिसाब से तारीख का चयन करना है.तारीख़ चुनने के बाद आपको अपने नज़दीकी आधार केंद्र पर जाना होगा जहाँ Aadhaar Enrolment/Update Form को भरना है.वही
अपडेट डिटेल्स में केवल Email ID पर टिक करना है.बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के प्रक्रिया को पूरा करें.भाई इसके बाद आपको निर्धारित अपडेट पर कुछ पैसे का भुगतान करने की जरुरत पड़ेगी जिसे भुगतान कर देना है.इतना करने के लिए आपकी पावती पर्ची मिल जाएगी जिसे आप अपना आधार कार्ड में ईमेल आईडी अपडेट ट्रेक कर सकते है.
4+