27 मार्च से रेडमी 15A 5G मार्केट में मचाएगा धमाल, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

    शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने अपने नए स्मार्टफोन रेडमी 15A 5G को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. कंपनी ने इस अपकमिंग फोन के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर माइक्रोसाइट लाइव

    27 मार्च से रेडमी 15A 5G  मार्केट में मचाएगा धमाल, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने अपने नए स्मार्टफोन रेडमी 15A 5G को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. कंपनी ने इस अपकमिंग फोन के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिससे इसके फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी कई अहम जानकारी सामने आई है. रेडमी 15A 5G को भारत में 27 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह स्मार्टफोन तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, जो यूजर्स को स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस देगा.

    बैटरी की बात करें तो इसमें 6300mAh की दमदार बैटरी मिलेगी, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त होगी. इसके साथ ही फोन में ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट दिया जाएगा, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके प्रोसेसर की सटीक जानकारी साझा नहीं की है. कैमरा सेटअप की बात करें तो रेडमी 15A 5G में डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा, जिसमें 32 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा शामिल होगा. डिजाइन के मामले में यह फोन फ्लैट रियर पैनल और रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा, जिसमें LED फ्लैश भी दिया जाएगा.

    फ्रंट साइड में वाटरड्रॉप नॉच और मोटे बेजल्स देखने को मिलेंगे. वहीं, फोन के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे. गौरतलब है कि रेडमी ने इससे पहले अगस्त 2025 में रेडमी 15 5G लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत ₹14,999 रखी गई थी. अब नया रेडमी 15A 5G इस सीरीज को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news