सावधान! Instant Loan के लिए कर रहे है आवेदन, तो जान लें ये जरूरी बात वरना लग जाएगा चूना


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पैसे की जरूरत किसे नहीं होती है,लेकिन कभी-कभी जिंदगी में ऐसी स्थिति बनती है जहां आपको पैसे की जरूरत तुरंत पड़ती है ऐसे में लोग लोन फोन से डिजिटल तरीके से ऐप्स के जरीये कुछ ही मिनट के अंदर लोन लेते है.इन दिनों इंस्टेंट लोन ऐप्स का इस्तेमाल काफी धड़ल्ले से लोग कर रहे है जहां आपको कुछ ही मिनटो के अंदर खाते में पैसे ट्रांसफर करने का दावा किया जाता है जो लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है.लेकिन जब आप सच सुनेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे दरअसल क्विक लोन ऐप्स सभी सही हो ये जरूरी नहीं है आजकल इस तरह के फर्जी ऐप्स के जरीये लोगों को चुना लगाया जा रहा है.
सरकार ने साइबर एजेंसी को दी है चेतावनी
आपको बता दें कि सरकार की ओर से हाल में ही साइबर एजेंसी को चेतावनी दी गई है जिसमे इस बात का जिक्र किया गया है कि विदेशी नेटवर्क से लोन ऐप्स जुड़े हुए है.जहां फर्जी ऐप्स आपके व्यक्तिगत डेटा, बैंक विवरण और संपर्क सूची को एक्सेस कर लेते है.दरअसल लोगों को फेक और असली में पहचान इसलिएभी नहीं हो पाती है क्योंकि इस तरह के ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर भी दिखते है.इसलिए लोग इसकी सत्यता पर विश्वास कर लेते है.लेकिन अगर आप भी इंस्टेंट लोन डिजिटल तरीके से अप्लाई कर रहे है तो सावधान होने की जरूरत है.वरना आप भी साइबर ठग के शिकार हो सकते है.जहां आप के पर्सनल डेटा को चुराकर कुछ लोग ब्लैकमेल करके पैसे लूटना शुरू कर देंगे.
लोन लेने से पहले ध्यान दें
इसलिए अगर आपको भी पैसे की जरूरत है और आप ऐप्स के जरिए इंस्टेंट लोन अप्लाई कर रहे है तो आपको यहां सावधानियां बरतनी चाहिए.जहां आपको 5 मिनट में लोन जैसा ऑफर देख के ज्यादा एक्साइटेड होना नहीं है क्योंकि यह आपको महंगा पड़ सकता है.आपको इस तरह से लोन लेने से पहले और ऐप डाउनलोड करने के लिए काफी जांच पड़ताल करना जरूरी है.क्योंकि अगर आप जांच पड़ताल नहीं करेंगे तो इन फर्जी ऐप्स के शिकार हो सकते है जहां आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल संपर्क आदि देनी पड़ती है जिसके बाद में जाकर यह आपको बड़ा घाव दे सकते है.इसलिए इंस्टेंट लोन अप्लाई करने से पहले आपको अपने बुद्धि का पूरा तरीके से इस्तेमाल करना है.
4+