टीएनपी डेस्क: अगर आप बीएसएनएल यूजर हैं और सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो फिर आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं. क्योंकि, BSNL आपके लिए 200 रुपये से भी कम में सस्ता प्लान लेकर आया है. प्राइवेट कंपनियों के रिचार्ज प्लांस में बढ़ोत्तरी होनी के बाद बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए एक से एक सस्ता प्लान ले कर आ रहा है. साथ ही यूजर्स को बेहतर नेटवर्क प्रदान करने को लेकर भी काम कर रहा है. ऐसे में अगर आप भी बीएसएनएल यूजर हैं और 200 रुपये तक के अंदर का सस्ता प्लान ढूंढ रहे हैं तो फिर इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढें.
118 रुपये में 20 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान
BSNL अपने यूजर्स के लिए 118 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान लेकर आया है. इस प्लान की वैलीडिटी 20 दिनों के लिए है. इस प्लान में यूजर को हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देता है. हालांकि, इस प्लान में डेटा की सुविधा यूजर को उतनी नहीं मिलेगी. इस प्लान में केवल 500MB डेटा हर दिन मिलेगा.
139 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान
बीएसएनएल यूजर्स के लिए सिर्फ 139 रुपये में 28 दिनों की वैलीडिटी वाला रिचार्ज प्लान भी है. इस प्लान में यूजर को हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल के साथ नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलेगी. अनलिमिटेड कॉल के साथ यूजर्स को हर दिन 1.5GB डाटा और रोजाना 100 फ्री SMS भी मिलेगा.
147 रुपये में 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान
अगर आपको पूरे 30 दिनों के लिए रिचार्ज प्लान चाहिए तो बीएसएनएल आपको सिर्फ 147 रुपए में 30 दिनों की वैलीडिटी वाला प्लान ऑफर कर रहा है. इस प्लान में हर नेटवर्क पर आपको अनलिमिटेड कॉल के साथ नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलेगी. हालांकि, अनलिमिटेड कॉल के साथ आप को 30 दिन के लिए सिर्फ 10GB डाटा ही मिलेगा.
26 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान
बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए सिर्फ 157 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान ले कर आया है. यूजर्स को 26 दिनों की वैलिडिटी वाले इस सस्ते रिचार्ज प्लान में हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ-साथ 26GB डेटा यानी रोजाना 1GB डेटा मिलेगा. इसके साथ ही रोजाना 100 फ्री SMS का लाभ भी यूजर्स को दिया जा रहा है.
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 184 रुपये
बीएसएनएल के 184 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल के साथ यूजर्स को रोजाना 1GB डाटा और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलेगी.
185 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी
185 रुपये में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल के साथ रोजाना 1GB डेटा की सुविधा यूजर्स को मिलेगी. हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 100 SMS की जगह 28 दिनों के लिए 100 SMS मिलंगे.
186 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी
186 रुपये में भी बीएसएनएल यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. यह प्लान 185 रुपये के रिचार्ज प्लान की तरह ही है. इसमें भी अनलिमिटेड कॉल के साथ रोजाना 1GB डाटा यूजर को मिलेगा. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलेगी.
187 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी
अगर आपको ज्यादा डेटा का मजा चाहिए तो फिर आप 186 की जगह 187 का रिचार्ज प्लान ले सकते हैं. इस प्लान में यूजर्स को 1.5GB की जगह हर दिन 2GB दिया जाएगा. इस प्लान की वैलेडिटी भी 28 दिनों की है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलेगी.
Thenewspost - Jharkhand
4+


