Team India World Cup T20: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान, इस खिलाड़ी को मिला मौका

    Team India World Cup T20: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान, इस खिलाड़ी को मिला मौका

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अमेरिका और वेस्टइंडीज में  होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने काफी मंथन के बाद टीम का एलान किया गया है. बता दें कि टीम की कमान रोहित शर्मा को सौपी गई है. वहीं उपकप्तान के तौर पर हार्दिक पंड्या को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

    टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया

    रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रविद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप य़ादव, युजवेंद्र चहल, जसपीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

    रिजर्व- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

    पाकिस्तान से 9 जून को भिड़ेगी टीम इंडिया

    बता दें कि भारतीय टीम का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड से होगा. तो वहीं दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान के साथ खेला जाएगा. इसके साथ ही  12 जून को तीसरा मुकाबला अमेरिका और 15 जून को चौथा मुकाबला कनाडा से खेला जाना है.

     

     

     



    Related News