IPL 2026 से पहले फैंस को बड़ा झटका, मैच में नहीं दिखेंगे कैप्टन कूल,’ जानिए क्या है वजह

    IPL 2026 से पहले फैंस को बड़ा झटका, मैच में नहीं दिखेंगे कैप्टन कूल,’ जानिए क्या है वजह

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से ठीक पहले, क्रिकेट के दीवाने विशेष रूप से महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है. चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी धोनी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वे टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों में मैदान पर नहीं उतर पाएंगे. फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि धोनी फिलहाल रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया में हैं और मेडिकल टीम ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है. इस कारण शुरुआती मैचों में उनकी गैरमौजूदगी लगभग तय मानी जा रही है. टीम ने अपने संदेश में Get well soon, Thala! लिखकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है.

    इधर, आज से आईपीएल 2026 का रोमांचक सफर शुरू होने जा रहा है. उद्घाटन मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत बिना किसी भव्य ओपनिंग सेरेमनी के होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव ने जानकारी दी कि पिछले साल 4 जून को हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा.

    शेड्यूल की बात करें तो पहले चरण में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक 20 मैच खेले जाने थे. अब पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार 13 अप्रैल से 24 मई के बीच देश के विभिन्न शहरों में 50 अतिरिक्त मुकाबले आयोजित होंगे. पहले इस सीजन में 84 मैचों की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन संशोधित शेड्यूल में मैचों की संख्या कम कर दी गई है। ऐसे में इस बार का आईपीएल संक्षिप्त लेकिन बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

     



    Related News