India vs Zimbabwe : टॉस जीतकर भारतीय टीम का पहले बल्लेबाजी का फैसला, सिराज और कृष्णा बाहर  

    India vs Zimbabwe : टॉस जीतकर भारतीय टीम का पहले बल्लेबाजी का फैसला, सिराज और कृष्णा बाहर

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत और जिम्बॉब्वे के बीच सीरीज का आखिरी वनडे मैच आज हरारे में खेला जा रहा है. सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है और भारतीय टीम के पास इस मैच को जीतकर सीरीज को क्लीन स्वीप करने का पूरा मौका है. तो वहीं जिम्बॉब्वे की टीम इस मैच को जीतकर अपनी लाज बचाना चाहेगी. सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. टीम के कप्तान केएल राहुल ने बताया कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह नहीं मिली है. इन दोनों खिलाड़ियों की जगह दीपक चहर और आवेश खान को टीम में शामिल किया गया है.

    बल्लेबाजों के पास आज बड़ा मौका

    भारतीय टीम ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. पहले मैच में दीपक चहर की गेंदबाजी के आगे जिम्बॉब्वे के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए थे. इस मैच में भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे मैच में भारत ने जिम्बॉब्वे को 5 विकेट से हराया. इस पूरे सीरीज में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले दोनों मैचों में भारतीय टीम ने चेज करते हुए जीत दर्ज की है. वहीं इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. ऐसे में इस बार भारतीय बल्लेबाजों के पास बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका होगा.       



    Related News