आईसीसी ने जारी किया 2023-2027 का मेंस फ्यूचर टूर प्रोग्राम, खेले जाएंगे 777 मैच  

    आईसीसी ने जारी किया 2023-2027 का मेंस फ्यूचर टूर प्रोग्राम, खेले जाएंगे 777 मैच  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): 2023 से 2027 तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी कि आईसीसी ने बुधवार को मेन्स फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफ़टीपी) जारी कर दिया. इस फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम में इस दौरान सभी पूर्ण सदस्यों के लिए खेल के तीनों प्रारूपों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर भी जारी की गई.

    कुल मिलाकर, 2023-2027 एफ़टीपी चक्र में वर्तमान में 694 की तुलना में 777 अंतर्राष्ट्रीय मैच - 173 टेस्ट, 281 एकदिवसीय और 323 टी-20 होंगे. 2023 एकदिवसीय विश्व कप से पहले भारतीय टीम भारत में 27 एकदिवसीय मैच खेलेगी. इस बीच, मेन इन ब्लू इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. भारत 18 अगस्त 2022 से फरवरी 2027 तक 44 टेस्ट, 63 वनडे और 76 टी20 मैच खेलेगा.

    सबसे ज्यादा टेस्ट मैच इंग्लैंड की टीम खेलेगी

    वही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा मैच इंग्लैंड की टीम खेलेगी. इंग्लैंड की टीम इस दौरान 22 मैच खेलेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया इस अवधि में 21 टेस्ट खेलेगा, जबकि भारतीय टीम 20 टेस्ट खेलेगी.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news