भारतीय शेरों की दहाड़ से भागे लंकाई चीते, जबड़े से छीन ली जीत

    भारतीय शेरों की दहाड़ से भागे लंकाई चीते, जबड़े से छीन ली जीत

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): श्रीलंका को हराकर भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. दरअसल आज का मुकाबला भारत का श्रीलंका के साथ कोलंबो के ग्राउंड में खेला जा रहा था. जिसमें भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई टीम को धराशाही कर मैच अपने नाम किया. 

    बता दे कि भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका टीम के सामने 213 रन का टारगेट दिया था. जवाबी बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाजों ने 41.3 ओवर में 172 रन पर ऑल आउट हो गई. 

    कुलदीप यादव ने लिए 4 विकेट

    बताते चलें की दूसरी पारी की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजों पर पकड़ बनाने शुरू कर दी थी. जिसमें भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 7 ओवर में दो विकेट लेकर 30 रन दिया. वही बीच के ओवर में कुलदीप यादव ने 9.3 ओवर में चार विकेट लेकर 43 रन दिए. रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर में दो विकेट, हार्दिक पांड्या 5 ओवर में एक विकेट, मोहम्मद सिराज 5 ओवर में एक विकेट दिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news