IND vs SA सीरीज: भारत को मिली दूसरी हार, ऋषभ पंत की कप्तानी पर उठे सवाल  

    IND vs SA सीरीज: भारत को मिली दूसरी हार, ऋषभ पंत की कप्तानी पर उठे सवाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के दूसरे मैच में भी साउथ अफ्रीका ने भारत को हर दिया है. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम पांच मैचों की इस सीरीज में 2-0 से आगे हो चुकी है. उसे अब सीरीज जीतने के लिए बस एक और मैच जीतना बाकी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवेरों में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 19 वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन ने  46 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया.

    ये भी पढ़ें: 

    शराब तस्करों को पकड़ने के लिए पटना में शुरू हुआ स्पीड मोटर बोट, इन तकनीकों से है लैस

    पंत की कप्तानी पर उठे सवाल

    मैच के बाद भारत के कप्तान ऋषभ पंत की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे. खासकर उनके उस फैसले पर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं, जिसमें उन्होंने अक्षर पटेल को दिनेश कार्तिक से पहले बल्लेबाजी करने भेज दिया, जिस समय भारत की स्थिति बहुत ही खराब थी. अक्षर पटेल ने 11 गेंदों पर 10 रन बनाए. वहीं उसके बाद बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक ने ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 30 रन बनाए. उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी. बता दें कि आईपीएल से ही दिनेश कार्तिक शानदार फोरम में चल रहे हैं, ऐसे में उनसे पहले अक्षर पटेल को बल्लेबाजी करने के लिए भेजने से दर्शक आश्चर्यचकित थे.

    भारतीय टीम ने दिया जवाब

    जब ये सवाल पूछा जाने लगा कि उन्हें आखिर पहले क्यों भेज गया? तो इसका जवाब भी टीम इंडिया की ओर से दिया गया है. भारतीय टीम की ओर श्रेयस अय्यर मैच खत्म होने के बाद प्रेस कान्फ्रेन्स करने आए. उन्होंने कहा कि अक्षर स्ट्राइक रोटैट करने में अच्छे हैं. उस समय इसकी जरूरत थी इसलिए उन्हें टीम प्लैनिंग के तहत भेजा गया था. वहीं कार्तिक बड़े शॉट्स खेलने में माहिर है, आखिरी के ओवेरों में उनकी ज्यादा जरूरत थी इसलिए ऐसा किया गया था.         



    Related News