पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को हराकर दर्ज की शानदार जीत

    पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को हराकर दर्ज की शानदार जीत

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारतीय शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने नॉर्वे शतरंज के ब्लिट्ज स्पर्धा के सातवें दौर में विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराकर चौथा स्थान हासिल किया है. हालांकि, पूर्व विश्व चैंपियन आनंद, मंगलवार को तड़के क्रमशः चौथे और नौवें दौर में अनीश गिरी (नीदरलैंड) और मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव (फ्रांस) से हार गए जिसके कारण 10-खिलाड़ियों के इस ब्लिट्ज इवेंट को उन्होंने 5 अंकों के साथ समाप्त किया.

    उन्होंने नॉर्वे के आर्यन तारी को हराकर शुरूआत की और दूसरे दौर में वेसली सो से ड्रॉ खेला. तीसरे दौर में उन्होंने वेसलीन टोपालोव को हराया जबकि तैमूर राजाबोव के साथ उनकी बाजी ड्रॉ रही. गिरी से हारने और चीन के हाओ वांग से ड्रॉ खेलने के बाद उन्होंने कार्लसन को हराया लेकिन इसके बाद शखरियार मामेदियारोव से ड्रॉ खेला और लाग्रेव से हार गए.  

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news