बाढ़ थाना क्षेत्र के रेलवे पश्चिमी फाटक के पास एक निजी विद्यालय के सीएनजी ऑटो ड्राइवर को बदमाशों ने ओवरटेक के मामले से नाराज होकर पेट में चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया घायल की पहचान शांति टोला निवासी चंदन कुमार पिता विश्वनाथ शर्मा पूर्व पंचायत समिति सदस्य बेढना पश्चिमी पंचायत के रूप में हुई है घायल गंभीर हालत में अपने सीएनजी ऑटो चलकर अस्पताल पहुंचा और अस्पताल के बेड पर गिरकर बेहोश हो गया जल्दबाजी में युवक का इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है घायल चंदन ने बताया कि वह जल्दबाजी में स्कूली बच्चों को उठाने के लिए अपना ऑटो लेकर जा रहा था तभी सामने से एक स्कूटी सवार आ गया हालांकि उसके मोटर वाहन को कोई क्षति नहीं हुई है फिर भी उसने मेरा पीछा करके रेलवे पश्चिमी फाटक के पास एक व्यक्ति को बुला लिया और हम पर हमला बोल दिया मेरे पेट में चाकू मार कर लहू लुहान कर दिया है.अस्पताल के चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए पटना भेजा है वहीं पुलिस अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है
रास्ते में किया ऑटो ड्राइवर ने ओवरटेक तो बदमाशों ने चेज़ कर के मारा चाकू
रास्ते में किया ऑटो ड्राइवर ने ओवरटेक तो बदमाशों ने चेज़ कर के मारा चाकू एंकर -बाढ़ थाना क्षेत्र के रेलवे पश्चिमी फाटक के पास एक निजी विद्यालय के सीएनजी ऑटो ड्राइवर को बदमाशों ने ओवरटेक के मामले से नाराज होकर पेट में चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया
