रामगढ़ के BDO मारवाड़ी साहू का SIR जागरूकता गीत वायरल, गुमला में भी हो रही सराहना

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • July 11, 2026

 : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है. इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. गुमला जिले में भी उपायुक्त दिलेश्वर महतो के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को इस प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है.

 

गुमला (GUMLA) : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है. इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. गुमला जिले में भी उपायुक्त दिलेश्वर महतो के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को इस प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है.डीसी हर कार्यक्रम में SIR पर चर्चा कर लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील कर रहे हैं.

अनोखा प्रयास लोगों को काफी पसंद आया

इसी बीच झारखंड के पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड में पदस्थापित बीडीओ मारवाड़ी साहू का SIR जागरूकता गीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्थानीय भाषा में तैयार इस गीत के माध्यम से वे लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया समझा रहे हैं. उनका यह अनोखा प्रयास लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इससे अभियान को भी सकारात्मक सहयोग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

मारवाड़ी साहू मूल रूप से गुमला जिले के सिसई प्रखंड स्थित नागफेनी गांव के निवासी हैं. उन्होंने लंबे समय तक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी. बाद में जेपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर डिप्टी कलेक्टर बने और वर्तमान में पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड में बीडीओ के रूप में कार्यरत हैं.

आम लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना की है

गुमला के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि जिले के एक अधिकारी ने जागरूकता के लिए स्थानीय भाषा और गीत जैसे प्रभावी माध्यम का उपयोग किया है. सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और आम लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना की है.

मारवाड़ी साहू का कहना है कि जब किसी महत्वपूर्ण संदेश को स्थानीय भाषा और गीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाता है, तो उसका असर अधिक होता है. उन्होंने सभी नागरिकों से SIR अभियान में भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की है ताकि भविष्य में किसी भी पात्र मतदाता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

रिपोर्ट – सुशील कुमार सिंह