इंसान हो कि शैतान...रेलिंग पर बैठी बिल्ली को शख्स ने 12वीं मंजिल से फेंका, वीडियो देख लोगों का फूटा ग़ुस्सा

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • July 28, 2026

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):कहा जाता है कि इंसान और जानवर में एक ही बात का फर्क होता है कि इंसान के अंदर सोचने-समझने की शक्ति होती है और दया होती है

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):कहा जाता है कि इंसान और जानवर में एक ही बात का फर्क होता है कि इंसान के अंदर सोचने-समझने की शक्ति होती है और दया होती है. लेकिन जानवर सोच-समझ नहीं पाता. लेकिन आजकल के लोग इतने क्रूर हो गए हैं कि उनके अंदर जरा सी भी इंसानियत बाकी नहीं है. कहा जाता है कि बेजुबान जानवरों पर कभी भी अत्याचार नहीं करना चाहिए. क्योंकि वह बोल नहीं सकते. उन्हें कष्ट होगा तो वह अंदर ही अंदर दुखी होते हैं. जिससे ईश्वर को भी चोट पहुंचती है. ईश्वर भी दुखी होते हैं. इसीलिए आपने सड़क पर रहने वाले आवारा कुत्ते या फिर अन्य जानवरों के प्रति लोगों की संवेदना देखी होगी. लोग उन्हें खाना खिलाते हैं, पानी पिलाते हैं. लेकिन इसी समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके अंदर जरा सी भी दया नहीं होती है. दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आपको भी इंसान होने पर शर्म आ जाएगी.