महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक निजी बस का भीषण सड़क हादसा हुआ है. पुणे से नागपुर जा रही यात्रियों से भरी बस शहर के कैम्ब्रिज चौक के पास एक पुल से नीचे गिर गई. हादसा इतना भीषण था कि बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरी. इस दुर्घटना में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, निजी बस पुणे से यात्रियों को लेकर नागपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान छत्रपति संभाजीनगर के कैम्ब्रिज चौक के पास बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई.
हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं.
बस के पुल से नीचे गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायलों को अस्पताल पहुंचाने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.
पुणे से नागपुर जा रहा यात्रियों का सफर छत्रपति संभाजीनगर में दर्दनाक हादसे में बदल गया, जहां एक की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
